Home उत्तर प्रदेश लोजपा पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से है खड़ी: प्रदेश अध्यक्ष

लोजपा पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से है खड़ी: प्रदेश अध्यक्ष

पीपरगांव हत्याकांड में पीड़ित परिवार को उन्होंने सौंपा पार्टी की तरफ से एक लाख रुपए के सहायता राशि का चेक

BHADOHI NEWS:  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पीपरगांव का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों गांव के प्रधान पुत्र द्वारा गांव के ही जैसलाल सरोज की हत्या कर दी गई थी। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पार्टी की ओर से परिवार को एक लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। जैसलाल सरोज पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है, जिनकी घटना के दूसरे दिन ही मौत हो गई थी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यह सहायता राशि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली से भेजी गई है, जिसे विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए उपलब्ध कराया है। श्री पासवान ने कहा कि लोजपा पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि लोजपा ने इस मामले को सड़क से संसद तक उठाया है, जिसमें पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने संसद में जैसलाल सरोज का मुद्दा उठाया था। प्रदेश अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश महासचिव (पूर्वी) एवं भदोही प्रभारी कमल तिवारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में विकास पांडेय, छोटेलाल पासवान, आशुतोष सिंह, धनंजय दुबे, शिवम मिश्र, आशीष पासवान, झूलन अंसारी, जितेंद्र कुमार, विकास दुबे, गोविंद पासवान, विनय कुशवाहा, महेश पांडेय, राहुल तिवारी, अफरोज अंसारी, राजू सिंह, संतोष दुबे, गोविंद पासवान, सुरज गुप्ता, शिवांश मिश्र, अनिल सरोज, विशाल जायसवाल, सूरज विश्वकर्मा, सम्राट मौर्य, सूरजभान बिंद और संजय यादव भी शामिल थे।