Home उत्तर प्रदेश लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर लोकमाता पुण्यश्लोक महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी की 231वीं पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्य ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक साधारण पाटिल परिवार में जन्मी महारानी अहिल्याबाई जी भगवान शिव की अनन्य भक्त व बड़ी ही धर्मनिष्ठ महिला थीं, जिन्होंने अपने राज्य में महिला शिक्षा व विधवा विवाह को प्रश्रय दिया। मालवा साम्राज्य में 28 वर्षों तक कुशलतापूर्वक शासन करने वाली न्यायप्रिय अहिल्या बाई होल्कर जी अपने लोक कल्याण व जनहितकारी कार्यों के कारण ही लोकमाता के रूप में विख्यात हुईं, जिनके राज्य में प्रजा बेहद खुशहाल व समृद्ध थी। गोष्ठी का संचालन करते हुए मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवा लाल प्रजापति ने कहा कि काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम, अयोध्या व मथुरा समेत देश भर के कई मंदिरों का जीर्णोद्धार व निर्माण करवाने वाली लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जी ने आम जनता के लिए बड़ी संख्या में धर्मशालाएं, प्याऊ व कुएं तालाब इत्यादि का निर्माण कराया, जिनके द्वार गरीब, असहाय व विधवाओं हेतु सदैव खुले रहते थे।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेंद्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, राजेश भारती, झल्लू यादव, सलीम बादशाह, आकाश यादव, प्रिंस राव, राममिलन यादव, रामजी यादव, राजकुमार यादव, लवकुश यादव, अभय यादव, प्रेम कुमार यादव कल्लू व वीरेन्द्र यादव इत्यादि शामिल रहे।