लालगंज में लोक अदालत में एक सौ आठ वाद हुए निस्तारित
PRATAPGARH NEWS: लालगंज सिविल न्यायालय सीनियर डिवीजन में शनिवार को लोक अदालत में एक सौ आठ वाद निस्तारित हुए। इनमे एक सौ छः आपराधिक वाद तथा दो सिविल वाद हैं। लोक अदालत का शुभारंभ अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने किया। वहीं लोक अदालत के आयोजन को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने दीवानी परिसर में पौधरोपण भी किया। अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय प्रदान करने तथा छोटे मोटे विवादों को समाप्त कराने में लोक अदालत की अहम भूमिका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसीजेएम विराटमणि त्रिपाठी ने कहा कि न्याय का समान अवसर प्रदान करना ही लोक अदालत का उददेश्य है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, विभूति शुक्ला, करूणाशंकर मिश्र, जान्हवी प्रताप सिंह, शहजाद अंसारी, वीरेन्द्र सिंह, कमलेश त्रिपाठी आदि भी मौजूद रहे।







