Home खेल लियोनल मेसी ने फिर आने के वादे के साथ किया GOAT India...

लियोनल मेसी ने फिर आने के वादे के साथ किया GOAT India Tour का अंत, भारत से मिले प्यार पर कही यह बात

8
0

लियोनल मेसी ने भारत में अपने गोट ट्यूर (GOAT Tour) का अंत दिल्ली में किया. उन्होंने फैंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में 30 मिनट का समय बिताया. हजारों फैंस उन्हें देखने के लिए स्टेडियम आए थे. लियोनल मेसी ने भी उन्हें निराश नहीं किया. उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आईसीसी चेयरमैन जय शाह और भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया की मौजूदगी में दिल्ली वालों को संबोधित भी किया. उन्होंने फिर से भारत आने का वादा किया और उम्मीद जताई कि यहां मैच भी खेल सकते हैं.