Home उत्तर प्रदेश लालगंज में स्टेमी नेटवर्क प्रोग्राम के तहत हृदय रोग के मरीजों का...

लालगंज में स्टेमी नेटवर्क प्रोग्राम के तहत हृदय रोग के मरीजों का सुगम हुआ उपचार, सफलता

PRATAPGARH NEWS: लालगंज ट्रामा सेण्टर में स्टेमी नेटवर्क प्रोग्राम के तहत अब हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को राहत मिल सकेगी। ट्रामा सेण्टर में चिकित्सकों की टीम ने हृदय रोग से पीड़ित दो गंभीर मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया है। प्रदेश के गिने चुने जिलों में शुरू हुई इस स्वास्थ्य सेवा कें यहां शुरूआत को लेकर विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी सराहा है। स्टेमी वार्ड इसके तहत लालगंज ट्रामा सेण्टर में हृदय रोग के मरीजों को योजना के तहत बीमारी से सम्बन्धित पचास हजार कीमत का इंजेक्शन भी निशुल्क मुहैया होगा। वहीं निजी अस्पतालों में इस बीमारी के इलाज में डेढ़ से दो लाख कीमत चुकता करने वाले मरीजों को इससे जुड़ी सुविधाएं भी निशुल्क उपलब्ध होंगी। प्रदेश के एसजीपीजीआई समेत गिने चुनें बड़े अस्पतालों में संचालित होने वाली हृदय रोग के इलाज से जुड़ी सुविधाएं ट्रामा सेण्टर में भी मिलने से चिकित्सीय सेवा सुदृढ़ दिखेगी। लालगंज में चिकित्सीय टीम में शामिल डा0 धर्मेन्द्र, डा0 पंकज, डा0 सुधाकर, डा0 राहुल गुप्ता, डा0 ओवैद, डा0 रावक सिंह द्वारा पैथालाजी टीम के साथ दो मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार देख स्थानीय लोगों मंे टीम की प्रशंसा देखी सुनी गयी। वहीं स्टेमी नेटवर्क प्रोग्राम के लालगंज में शुभारंभ होने को लेकर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने स्थानीय स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इसे बड़ी उपलब्धि कहा है। विधायक मोना ने भी मेडिकल टीम की सफलता को सराहा है।