Home उत्तर प्रदेश लालगंज को मिली आइनेक्स हॉस्पिटल की सौगात, लोगों में खुशी

लालगंज को मिली आइनेक्स हॉस्पिटल की सौगात, लोगों में खुशी

PRATAPGARH NEWS:  लालगंज नगर के घुइसरनाथ रोड पर बुधवार को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र मे एक नई सौगात पाकर लोगों में खुशी देखी गयी। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने समारोहपूर्वक आइनेक्स हास्पिटल को नगरवासियों को समर्पित किया। वही मानव स्वास्थ्य एवं संरक्षा को लेकर आयोजित संगोष्ठी में चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य की देखभाल के एहतियाती उपाय पर लोगो को जागरूक किया। संगोष्ठी में चिकित्साधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता, पूर्व एसीएमओ डा0 आरएस त्रिपाठी, डा0 नीरज शुक्ला ने आइनेक्स द्वारा प्रदत्त  की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को सेवा के क्षेत्र में उपलब्धि कहा। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा विशेषज्ञ डा0 ओमप्रकाश जायसवाल एवं संचालन डॉ0 वीरेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डा0 रूपेश जायसवाल ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। सह संयोजिका डा0 बबिता जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कुलदीप गुप्ता, मनोज तिवारी, रितेश वर्मा, अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, प्रधान बृजेश सिंह, आदि रहे।