Home उत्तर प्रदेश लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की शान में निकाली...

लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की शान में निकाली गई भव्य रैली

PRAYAGRAJ NEWS: लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट, 321 ई के द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सिविल लाइंस सुभाष चैराहे से भव्य रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी द्वारा किया गया मुख्य मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया, सुभाष चैराहे पर प्रयागराज के  समस्त अट्ठाईस लायंस क्लब के सदस्यों के द्वारा विशाल यात्रा के रूप में देशभक्ति वंदे मातरम्, भारत माता की जय का जयघोष करते हुए हनुमान मंदिर कंपनी बाग गेट नंबर 3 से होते हुए चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर संपन्न हुई। पार्क में ध्वजारोहण किया गया, जिसमें राष्ट्रगान के साथ सदस्यों ने देशभक्ति के गीत गाए। ध्वजारोहण मंडलाध्यक्ष उदयचंद रानी मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश कक्कड़ के द्वारा किया गया। चंद्रशेखर आजाद पार्क में भव्य मंच पर  राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें रिंकू दीवाना ने  ष्कर चले, हम फिदा जानो तन  साथियोंअब तुम्हारे हवाले वतन साथियोंष् पर दी गई प्रस्तुति से सभी सदस्यों की आंखें नम हो गई। आकाशवाणी के कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत गाए गए। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला सदस्य और पुरुष सदस्यों ने भागीदारी की, जिसमें प्रमुख रूप से सभी लायंस क्लब इंटरनेशनल के अनुषांगिक क्लब के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी और सदस्य रहे, प्रमुख रूप से शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, मेयर अजय अवस्थी, सतीश टंडन, लालू मित्तल, कोषाध्यक्ष बालाजी, हिमांशु गुप्ता, पूर्वमंडलाअध्यक्ष बीएम सिंह ,डॉक्टर उमा जायसवाल, संजय गुप्ता, अनिल जायसवाल लाला भैया, जगमोहन अग्रवाल ,शंकर मिश्रा, लता मिश्रा  गोले भैया रहे।