Home इटावा लापता हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारी की सुराकशी के आधार पर पुलिस...

लापता हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारी की सुराकशी के आधार पर पुलिस ने नहर में की खोजबीन

गोताखोरों की मदद से दिनभर चला सर्च ऑपरेशन

ETAWA NEWS: ग्राम सराय एसर थाना सिविल लाइन निवासी अजय कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय अभयराम उम्र करीब 48 वर्ष गत सोमवार को शाम 4 बजे घर से निकले थे, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटे हैं। उनके परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, तो सोमवार सुबह हाइवे किनारे सागर होटल के पास भोगनीपुर गंग नहर किनारे अजय कुमार की चप्पलें मिलीं।परिजनों ने चप्पलों की पहचान की और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अजय कुमार ने नहर में छलांग लगाई होगी।नहर के पानी में अजय कुमार की तलाश की जा रही है। परिजनों समेत पुलिस द्वारा अजय कुमार की तलाश शुरू कर दी गई हैं। मौके पर मौजूद पुलिस उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने बताया कि अजय कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह सिंचाई विभाग में पतरौल के पद पर रहकर कार्य करते हैं। उनकी तलाश के लिए नहर में गोताखोरों की मदद ली जा रही है। उनके परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द से जल्द अजय कुमार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।