Home उत्तर प्रदेश ललई रॉयल्टी गांव में पन्द्रह दिनों से जला ट्रांसफार्मर ग्रामीणों में आक्रोश

ललई रॉयल्टी गांव में पन्द्रह दिनों से जला ट्रांसफार्मर ग्रामीणों में आक्रोश

PRAYAGRAJ NEWS: बारा तहसील के ललई रॉयल्टी ग्राम सभा में पिछले पंद्रह दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। गांव में लगे ट्रांसफार्मर के जल जाने के बाद से अब तक उसे बदला नहीं गया है। इससे गांव की लगभग एक हजार की आबादी अंधेरे में जीवन बिताने पर मजबूर है। गांव के रहने वाले उमाकांत विश्वकर्मा जगदीश बिन्द लाल बहादुर राजकुमार आदिवासी रामलाल आदिवासी श्याम बाबू चैहान संजय जयसवाल रमेश आदिवासी ने बताया कि 1 वर्ष में लगभग 30 से 35 ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। कई बार ट्रांसफार्मर आया और एक हफ्ते के अंदर जल जाता है शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। अब आलम यह है कि लगभग पंद्रह दिनों से गांव में विद्युत नहीं है। गर्मी, मे मच्छरों से और पीने के पानी की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार जारी बिजली उपकेंद्र के एसडीओ रंजीत पटेल को शिकायत की गई। लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। न तो कोई कर्मचारी मौके पर आया और न ही ट्रांसफार्मर बदलने की कोई पहल की गई। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे खरीफ की फसलें सूखने लगी हैं। व्यापारियों और छोटे दुकानदारों का व्यवसाय भी ठप हो गया है। ग्रामीण महिलाएं भी परेशान हैं। घरों में न तो रोशनी है और न ही बिजली से चलने वाले पंखे और पंप काम कर पा रहे हैं। गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे गांव में धरना-प्रदर्शन करेंगे। बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की भी बात कही है। ग्राम प्रधान और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बिजली विभाग से संपर्क किया है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। विद्युत विभाग के एक्सईएन प्रियदर्शी गौतम ने बताया कि तत्काल जारी पावर हाउस स्थित जूनियर इंजीनियर अभय यादव को कार्रवाई हेतु आदेशित किया जा रहा है।