FATEPUR NEWS: खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायाँ विकास खंड अन्तर्गत हरदासपुर सानी मजरा धनका मई गांव में हो रही लगातार बारिश से मंगलवार की बीती रात को एक ग़रीब का कच्चा मकान गिरने से हजारों का नुकसान हो गया। जानकारी के मुताबिक बब्बू देवी पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी हरदासपुर सानी मजरे धनकामई गाँव की महिला के पति मजदूरी के लिए बाहर रह रहा है और बब्बू देवी अपने घऱ के बाहर तीन बच्चों को लेकर छप्पर के नीचे सो रही थी, मंगलवार को लगभग देर रात्रि दो बजे अचानक जोर से मकान गिरने की अवाज आई। पीड़िता ने उठकर दरवाजा खोला और देखा तो उसका घर गिर चुका था और सारा खाद्य समाग्री सहित घरेलू समान दबकर नष्ट हो गया था। मौके पर राजस्व टीम को सूचना देकर मुआवजा का आकलन कर आपदा कोष में भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर औंग थाना क्षेत्र के गलाथा गांव में कच्चा मकान की कोठरी गिरने से खाना बना रही महिला मलबे में दबकर घायल हो गई जिसे आनन – फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नी अरविंद के घर में खाना बनाते समय कच्ची कोठरी गिरने से उसका हजारों का नुकसान हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रही पांच दिनों से बारिश से महिला का मकान गिरने से महिला का हाल बेहाल है।







