AMETHI NEWS: लगातार हो रही बारिश से शीशम के पेड़ के साथ विद्युत पोल ट्रांसफार्मर समेत जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय उपकेंद्र पर दी है। पोल गिरने से दर्जनों घरों में अंधेरा छा गया है। क्षेत्र के सड़ीला गांव में रविवार दोपहर अचानक एक शीशम का पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से विद्युत पोल ट्रांसफार्मर सहित नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी नजदीकी विद्युत उपकेंद्र नैगिरवा को दी। रविवार सुबह पांच बजे से सुबह साढ़े दस बजे तक तेज बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दिया वही ग्रामीण इलाकों में जोखिम भी बढ़ गया है। मिट्टी में अति नमी व जलभराव से पेड़ों के जड़ से उखड़ने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। विद्युत पोल गिरने से गांव के लगभग 18 परिवारों के सामने बिजली आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। विद्युत उपकेंद्र भेटुआ के अवर अभियंता रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है।







