Home उत्तर प्रदेश लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री...

लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का हुआ गठन
पड़रौना,कुशीनगर।
KUSHINAGAR NEWS: रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनन्द उपाध्याय,मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संघ की अध्यक्ष ममता मिश्रा एवं पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेसिक हेल्थ वर्कर्स बीरेंद्र कुमार दीक्षित के देख-रेख में सम्पन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से धुव्र शर्मा को अध्यक्ष एवं सत्यप्रकाश रावत को मंत्री चुना गया। आशुतोष कुमार दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विमलेश दुबे को उपाध्यक्ष, राकेश मद्देशिया को कोषाध्यक्ष, विनोद शाह को संगठन मंत्री तथा सुमित श्रीवास्तव को संप्रेक्षक के पद पर चुना गया तथा अरुण कुमार सिंह को संरक्षक बनाया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा यह वक्तव्य दिया गया कि कर्मचारी हितों के लिये सदैव तत्पर रहेंगे। जनपद के उच्चाधिकारियों से लेकर प्रदेश स्तर तक के अधिकारियों तक कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा। संघ के कोषाध्यक्ष राकेश मद्देशिया द्वारा आय व्यय का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र गौड़, पंकज कुमार गुप्ता, आनन्द दुबे, विश्राम राव,राघवेंद्र तिवारी, अश्विनी पांडेय, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार ओझा, राहुल कुमार गौतम, नसीफ अहमद, दिलीप कुमार, गोपाल यादव, विकास कुमार पांडेय, कार्तिकेय पांडेय, हरिश्चन्द्र गौड़ सहित जनपद के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।