Home आस्था रौनक़ हुसैन के चेहलुम की मजलिस में चाहने वालों का उमड़ा हुजूम

रौनक़ हुसैन के चेहलुम की मजलिस में चाहने वालों का उमड़ा हुजूम

PRAYAGRAJ NEWS: रिज़वान हैदर व मोहम्मद रिज़वी की ओर से अपने मरहूम पिता स्वर्गीय रौनक़ हुसैन के ईसाले सवाब को चालिसवें की मजलिस का आयोजन किया गया। मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार में आयोजित मजलिस में बड़ी संख्या में चाहने वाले जुटे।जिसमें  शफक़त अब्बास पाशा के संचालन में लखनऊ से पधारे सुविख्यात मौलाना शरर नक़वी ने मजलिस को खिताब किया तो रज़ा इस्माइल सफवी ने सोज़ख्वानी पढ़ी। डॉ नायाब बलियावी ,औन रिज़वी करारवी ,सिकंदर इलाहाबादी, इमरान सब्ज़वारी ने पेशख्वानी से माहौल गमगीन कर दिया। अन्जुमन शब्बीरीया रानी मण्डी के नौहाख्वानों शानदार व हमनवा ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।बैदन टोला इमामबाड़ा रज़ा मंज़िल में महिलाओं की मजलिस हुई जिसे सफीनतुज़्जहरा ने खिताब किया।मजलिस ए चेहल्लुम में शकील अब्बास ,ज़ीशान खान ,शब्बीर नक़वी ,कल्बे अब्बास ,आसिफ अब्बास अमन ,रज़ी अब्बास ,शबीह अब्बास ,वसी हैदर ,समी नक़वी ,अरशद नक़वी ,सफी नक़वी ,अर्श ,आमिर अब्बास ,औन रिज़वी ,अर्शी ,ज़ैन ,फरज़न अली ,क़ासिम ,हसन रिज़वी ,मोनू ,इब्ने अब्बास ,सफ़दर सब्ज़वारी आदि शामिल रहे।