PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने चित्रकूट निवासी रेमा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। रेमा श्रीवास्तव के मनोनयन पर सपा नेता डॉ निर्भय सिंह पटेल, नरेन्द्र सिंह, दान बहादुर मधुर ,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चित्रगुप्त सभा प्रयागराज से जुड़े तमाम पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के प्रती आभार जताया है एवं रेमा श्रीवास्तव को बधाई दी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शौर्य दीप श्रीवास्तव सचिन, रंग श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।







