Home उत्तर प्रदेश रेडक्रास सोसाइटी द्वारा महिला को कराया गया रक्तदान

रेडक्रास सोसाइटी द्वारा महिला को कराया गया रक्तदान

कैंसर पीड़ित परिवार को दिया गया राशन

FATEHPUR NEWS: जिला महिला अस्पताल में भर्ती नीता देवी को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से मदद मिली है। मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर 5.0 ग्राम था। सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मरीज के परिजनों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विनोद कुमार, संदीप कुमार और राजकुमार ने रक्तदान कर O+ ब्लड उपलब्ध कराया। डॉ. श्रीवास्तव ने भविष्य में भी रक्त की आवश्यकता पर मदद का आश्वासन दिया। जितेंद्र कुमार और संतोष कुमार ने भी इस कार्य में योगदान दिया। इसी के साथ, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन ने कैंसर से दिवंगत सुशील श्रीवास्तव के परिवार की मदद की। उनके त्रयोदशी संस्कार के लिए भोजन सामग्री प्रदान की गई। इसमें आटा, तेल, मसाले और चीनी शामिल थे। सोसाइटी की ओर से सुशील श्रीवास्तव को पहले भी आर्थिक सहायता दी गई थी। इस दौरान सोसाइटी के आजीवन सदस्य हिमांशु श्रीवास्तव मौजूद रहे।