LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए अंश मौत मामले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रील बनाते समय तमंचे से गोली चलने पर युवक की मौत हो गई। विडियो में दिख रहा है कि तमंचे का ट्रायल करते समय अचानक गोली चल गई। गोली सीधे युवक के पेट में लगी। युवक चिल्लाते हुए गिर गया। अपने दोनों हाथ को घाव पर रखकर खून रोकने की कोशिश करने लगा। गंभीर हालत में दोस्तों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।हालत गंभीर होने पर उसे मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी गुरुवार को मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दो युवकों को हिरासत में लिया। गोली लगते ही अंश गिर गया। उसके हाथों को अपने पेट पर रखकर खून रोकने की कोशिश की।गोली लगते ही अंश गिर गया। उसके हाथों को अपने पेट पर रखकर खून रोकने की कोशिश की। गौरतलब है कि सुआगाड़ा गांव में अनिल कुमार झा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया, उनका 17 वर्षीय पुत्र अंश कुमार झा 30 मार्च की शाम 8 बजे दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात अंश ने फोन पर बताया वह अपने एक दोस्त की मां का इलाज कराने के लिए लखनऊ गया है। अगले दिन सुबह उसने फिर फोन कर बताया कि वह लखनऊ से वापस आ रहा है।31 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे अंश ने फिर फोन किया और बताया कि उसकी तबीयत खराब है। उसे जनशक्ति अस्पताल, गोला रोड लखीमपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। यहां अंश के दोस्त शुभम कुमार और नितिन सिंह उर्फ मिक्कू समेत अन्य साथी मौजूद थे।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में अंश के दोस्तों और स्टाफ ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। पूछने पर बताया गया अंश का इलाज पटाखों से जलने के कारण चल रहा है। 31 मार्च की रात करीब एक बजे डॉक्टरों ने परिजनों को फोन कर अंश की बिगड़ती हालत के बारे में बताया। उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी।इसके बाद परिवार वाले उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ लेकर पहुंचे। वहां एक्स-रे जांच में खुलासा हुआ कि अंश के पेट में गोली लगी थी। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। 2 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई।परिजनों का कहना है कि अगर समय पर सही जानकारी मिल जाती तो बेहतर इलाज से अंश की जान बच सकती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुभम कुमार और नितिन सिंह को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।







