JHANSI NEWS: शहर में चाय के शौकीनों के लिए एक नया और आकर्षक ठिकाना शुरू हो गया है। चित्रा चौराहा, ध्यानचंद स्टेडियम के निकट गुरुवार को ‘रिवायत ईरानी चाय’ का भव्य शुभारंभ किया गया । उद्घाटन अवसर पर संचालक मो. कादिम तथा सह-संचालक मो. माजिद और मो. खालिद ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। ‘रिवायत ईरानी चाय’ को पारंपरिक चाय के स्वाद के साथ ईरानी चाय की खास शैली और माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में परिचितों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सजावट, चाय के स्वाद और यहां उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष अंदाज की सराहना की। संचालक मो. कादिम ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वाद और अलग अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने वाली एक परंपरा है। इसी सोच के साथ ‘रिवायत ईरानी चाय’ में ग्राहकों को स्वाद के साथ आत्मीय माहौल देने का प्रयास किया जाएगा। शुभारंभ के दौरान पिंकी, साजिद, हाकिम, आबिद, हामिद, जैनुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संचालक एवं सह-संचालकों को प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. ध्यानचंद स्टेडियम के निकट स्थित होने के कारण ‘रिवायत ईरानी चाय’ के शुरू होने से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और चाय प्रेमियों को एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है। प्रतिष्ठान की ओर से आने वाले दिनों में ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देने की बात कही गई है।







