JHANSI NEWS: रोटरी क्लब ऑफ झांसी द्वारा थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड के सहयोग से रियायती दरों पर तीन दिवसीय रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोटे. सी. बी. राय की अध्यक्षता एवं अरविन्द कपूर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पैथोलॉजी संचालक सचिन मिश्रा ने थायरोकेयर सेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लगातार लोगों को सुलभ और किफायती जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। शिविर के पहले दिन लगभग 115 मरीजों ने रियायती दरों पर जांच कराकर लाभ उठाया।
कार्यक्रम के अंत में आभार रोटे. वेदांत मिश्रा ने व्यक्त किया।
शिविर में रोटे. पी. के. भटनागर, बद्री प्रसाद अग्रवाल, पुरुषोत्तम स्वामी, रामप्रकाश अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, राजकुमार राय, ब्रजेश गुप्ता, विनोद शर्मा, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, एम. एल. अमरया, प्रकाश दीक्षित, कैलाश नारायण मालवीय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार 15 मार्च और 16 मार्च को भी यह शिविर पूर्व निर्धारित स्थान के साथ-साथ सुबह 8 से 10 बजे तक रॉयल सिटी में आयोजित किया जाएगा, जहां लोग रियायती दरों पर विभिन्न रक्त परीक्षण करवा सकेंगे।







