Home इटावा रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी ने परेड की ली सलामी, दिए आवश्यक...

रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी ने परेड की ली सलामी, दिए आवश्यक निर्देश वाहनों का किया निरीक्षण

ETAWA NEWS: रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल, विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मी एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न शारीरिक व्यायाम कराए गए। इसके पश्चात एसएसपी ने यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर उसमें मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट सहित अन्य संसाधनों की जांच की और उनकी नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख के निर्देश दिए। इसी क्रम में आरटीसी कार्यालय, बैरक, मेस आदि का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई, गुणवत्ता व आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आदेश दिए। परेड के बाद पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों की जांच की गई तथा पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान जसवंतनगर सीओ आयुत्री सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।