KUSHINAGAR NEWS: राष्ट्रीय सैथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कुशीनगर को ज्ञापन सौंपकर
उत्कर्ष सिंह के हत्यारो को अविलंब गिरफ्तार करने और
पचास लाख रुपए मुआवजे की मांग की गई। बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय सैथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सौंपे ज्ञापन में उत्कर्ष को हत्यारों गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने, इनका केश फास्ट्रेक कोर्ट में चलाये जाने की मांग की। ताकि जल्दी न्याय मिल सके। साथ ही सपा नेता की विवादित ध्यान को या तो सार्वजनिक मन से माफी मांगे या तो उनके ऊपर एफ़आईआर दर्ज हो। संगठन के रत्नेश सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा अगर इस पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़क पर उत्तर के धरना देने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान राजेश मल्ल, अनिल, प्रदीप मल्ल, अजय प्रताप मल्ल, अनिल सिंह, बादल छपरा, अनिरुद्ध सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।







