PRATAPGARH NEWS: जिले के फ़तूहाबाद हीरागंज कुंडा स्थित मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में *नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यूनिट के तत्वावधान में आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन, सभी स्वयंसेवकों द्वारा एक नशा मुक्ति रैली’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री यमुना प्रसाद सिंह ने कहा हमारे देश में नशा एक गंभीर समस्या बन चुकी है जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है इसीलिए हमें नशा मुक्ति की ओर कदम बढ़ाना होगा। नशा मुक्ति के लिए सबसे पहले हमें अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करना होगा और सही मार्गदर्शन लेना होगा परिवार और समाज का सहयोग भी इस प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण होता है। नशा मुक्ति रैली वार्ड नंबर 11 फतुहाबाद से वार्ड नंबर 5 माधव नगर होते हुए सराय स्वामी में संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्याम शंकर सिंह डॉक्टर सूर्यभान पांडे डॉक्टर विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।







