JAUNPUR NEWS: नगर के शाहगंज में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन गोरख जायसवाल एवं शशांक सेठ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष विनय जायसवाल रहे। अपने संबोधन में प्रदेश सचिव ने कहा, किसी भी संगठन की असली ताकत उसके पदाधिकारी होते हैं। बिना पदाधिकारियों के संगठन का विकास संभव नहीं है। जब संगठन मजबूत होता है तो बड़े से बड़ा कार्य भी सफलता से किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि, हमारा संगठन समाज के लिए लगातार सेवाएं प्रदान करने वाला समूह है। हम न केवल लोगों की मदद करते हैं बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान भी खोजते हैं। हमारा उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है। यदि आप हमारे संगठन से जुड़ते हैं, तो आप समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और जरूरतमंदों की मदद कर पाएंगे। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ष्राष्ट्र निर्माण में व्यवसायी वर्ग का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शनि उपाध्याय, जिला संरक्षक राज जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल सोनी, मीडिया प्रभारी प्रेमलाल शर्मा, संचालन प्रभारी चंद्रेश जायसवाल, शशांक सेठ, गोरख जायसवाल, सुभाष गुप्ता, गौरव सिंह, राजेश यादव, सौरभ कुमार, गंगा प्रसाद बिंद, विष्णु जायसवाल, गणेश चैहान, रुपेश मिश्रा, राहुल गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, अर्पित जायसवाल, राज बहादुर यादव, आशीष जायसवाल, राकेश, मुंशी राजा, निखिल सोनी, कामा प्रसाद समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।







