प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की टीम ने गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय (अण्डर 19) बालिका क्रिकेट टूर्नामेण्ट में रजत पदक प्राप्त किया है। उ०प्र० की टीम ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब को सेमीफाइनल में तमिलनाडू को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला उ०प्र० और आन्ध्र प्रदेश के बीच हुआ जिसमें आन्ध्र प्रदेश विजेता बना। उ०प्र० की टीम में एस०एम०सी० प्रयागराज की चार छात्राएं उपविजेता टीम का हिस्सा बनी। एस०एम०सी० की दो छात्रा अनामिका चक्रवर्ती और वाणी शुक्ला का चयन राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए किया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी और उपप्रधानाचार्या सिस्टर नमिता सभी छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।







