Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में हुआ श्रमदान

राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में हुआ श्रमदान

डीपीआरओ ने बीडीओ के साथ किया साफ – सफाई

FATEHPUR NEWS: जिला पंचायत राज अधिकारी फतेहपुर उपेन्द्र राज सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत 25 सितम्बर को “एक दिन एक घंटा एक साथ” राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम के तहत जनपद की सभी 816 ग्राम पंचायतों में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, श्रमदान कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, और ग्राम वासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। श्रमदान कार्यक्रम के साथ ही स्वच्छता शपथ का आयोजन भी किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के द्वारा 25 सितम्बर को 1 दिन एक घंटा एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम आमजन मानस को स्वच्छता के प्रति संवेदित करने और स्वच्छता कार्यों के जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने के निर्देश के क्रम में गुरुवार को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक सभी ग्राम पंचायतों में श्रमदान और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में ग्राम पंचायत में चिन्हित सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई चूना छिड़काव और वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सबसे गंदे स्थल का चिन्हांकन कर उसका साफ सफाई करते हुए उस स्थान को परिवर्तित कर ग्राम पंचायत के साफ सुथरे स्थल बनाने का कार्य भी किया गया है। इस कार्यक्रम में डीपीआरओ उपेन्द्र राज सिंह और राहुल मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी तेलियानी द्वारा सयुक्त रूप से आदमपुर घाट में साफ सफाई कर श्रमदान कार्यक्रम किया गया। इस श्रमदान और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में 816 स्थानों पर 17264 लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया।