Home उत्तर प्रदेश राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सशक्त:आरपी मिश्र

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सशक्त:आरपी मिश्र

भागवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का समारोहपूर्वक हुआ समापन
PRATAPGARH NEWS:  लालगंज नगर के अझारा स्थित भागवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनांे इकाईयों के विशेष शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ0 आरपी मिश्र एवं संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र तथा प्रबंधक सुनीता मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविरार्थी छात्राओं खुशी तिवारी व महक केसरवानी द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान तथा भजन व भाषण की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। मुख्य अतिथि डॉ0 आरपी मिश्र ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करार दिया। विशिष्ट अतिथि एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र ने समाज एवं देश के निर्माण में सशक्त भावी पीढ़ी के निर्माण पर जोर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने भारतीय संस्कृति एवं सामूहिक एकता की मजबूती को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संस्थापक रमेशचंद्र मिश्र, गौरव मिश्र, रीमा मिश्रा व सीमा मिश्रा ने शिविर में स्वयंसेवको द्वारा विविध प्रस्तुतिकरण की सराहना की। अध्यक्षता करते हुए संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र ने कहा कि युवा शक्ति पर ही देश के स्वर्णिम भविष्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्राचार्य डॉ0 पूनम त्रिपाठी ने समारोह में विविध क्षेत्रों में योगदान के लिए अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 प्रतिमा उपाध्याय ने शिविर के उददेश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने विशेष शिविर की कार्यवृत्ति का खाका प्रस्तुत किया। संचालन प्रवक्ता डॉ0 लक्ष्मीकांत तिवारी ने किया। इस मौके पर राहुल सिंह, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, डॉ0 रेखा पाण्डेय, डॉ0 शालिनी शुक्ला, डॉ0 अरविन्द शर्मा, रामचंद्र पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, रामकृष्ण शुक्ल, राजेश सिंह, दयाशंकर मिश्र, तीर्थराज शुक्ल, रूचि शुक्ला, राघवेंद्र पाण्डेय, आकाश यादव, हृदय पाण्डेय, संतोष शुक्ल, विनोद पाण्डेय, सुशील सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।