Home आस्था राष्ट्र देव स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

राष्ट्र देव स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

SAHARANPUR NEWS: गुरुवार को तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में स्थित राष्ट्रदेव इंटर नेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्य शिवानी अग्रवाल के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्मोत्सव उत्साह व भक्ति भाव के साथ मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा श्री कृष्ण लीला का मनमोहक नृत्य प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र बना रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिवानी अग्रवाल ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान श्री कृष्ण प्रेम ,करुणा और धार्मिकता के दिव्या अवतार थे। उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं के माध्यम से हम कर्तव्य, भक्ति और निस्वार्थता के महत्व को सिखते हैं जिन्हें हमे अपने जीवन में धारण करना चाहिए। स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि श्री कृष्ण का जीवन विश्वास, साहस और ज्ञान की शक्ति का प्रमाण है।भगवत गीता में उनका संदेश हमें उद्देश्य पूर्ण और सत्य निष्ठ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता रहता है। उन्होंने श्री कृष्णा के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर संदीप कुमार, विपिन कुमार, शिवकरण सिंह ,भारती अग्रवाल, मनिका, सोनिया, अविनाश कौर, विशाखा, तनु, मीना, आंचल, मनीषा, प्रीति ओर संगीता आदि समस्त अध्यापकगण उपस्थित है।