भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
PRATAPGARH NEWS: लालगंज तहसील परिसर स्थित पत्रकार भवन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा तथा महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने स्व0 गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के नव निर्माण एवं भाषा के परिष्कार में हिन्दी पत्रकारिता का सर्वश्रेष्ठ योगदान है। उन्होने हिन्दी के लेखकों एवं विचारकों की विचारधारा को राष्ट्र को संगठित करने में सशक्त पूंजी कहा। विशिष्ट अतिथि ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने धर्मराज युधिष्ठिर तथा महर्षि नारद को सच की पत्रकारिता का आदर्श निरूपित किया। महासंघ के तहसील इकाई अध्यक्ष विकास मिश्र व महामंत्री साकेत मिश्र ने आयोजन समिति की ओर से एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा को सम्मानित किया। वहीं एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने लेखन व पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर तिवारी, डॉ0 आशीष सिंह, सुरेन्द्र तिवारी सागर, सुरेश मिश्र मदन, विवेक शुक्ल, जगत वर्मा, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह आदि को अंगवस्त्रम तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान सौंपा। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी व अध्यक्षता तहसील इकाई अध्यक्ष विकास मिश्र एवं संचालन महामंत्री साकेत मिश्र ने किया। संयोजन सुरेन्द्र तिवारी सागर, मुकेश तिवारी, डॉ0 आशीष सिंह द्वारा हुआ दिखा। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्र मदन, राहुल मिश्र, विवेक शुक्ल आदि ने पत्रकारिता के ध्येय पर प्रकाश डाला। स्वागत लवलेश शुक्ला व आभार प्रदर्शन प्रेम मिश्र ने किया। इस मौके पर संजीव तिवारी, सुमित त्रिपाठी वत्सल, देवेश त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ल, दिनेश सिंह, अधिवक्ता हरिश्चंद्र पाण्डेय, अम्बुज पाण्डेय आदि रहे।





