Home उत्तर प्रदेश रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की संत समिति ने किया मांग

222
0

वाराणसी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अद्भुत पल के साक्षी बनने के लिए पूरा विश्व आतुर है। सभी जगहों पर आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस प्राण प्रतिष्ठा के लिए 15 जनवरी के बाद से ही आयोजन शुरू हो जाएंगे। काशी के प्रकांड विद्वान् गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने 12 बजे के बाद 84 सेकेण्ड का शुभ मुहूर्त निकाला है, जिस मुहूर्त पर यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पादित करेंगे। ऐसे में इस पल की साक्षी पूरी सृष्टि के साथ ही सतह भारतवासी बनना चाहते हैं। ऐसे में काशी में मौजूद अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इस दिन सार्वजानिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि ’22 जनवरी सनातन धर्म के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस दिन भगवान् श्रीराम के बाल स्वरुप की प्राण प्रतिष्ठा भव्य और नव्य राम मंदिर में की जाएगी। ऐसे में इस प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी सभी सनातन धर्मी बने ऐसे में हमने भारत सरकार को लेटर लिखकर मांग की है कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए ताकि लोग सपरिवार इस आयोजन को देख सके। उन्होंने सभी से इस आयोजन को सपरिवार देखने की अपील भी की है।