Home उत्तर प्रदेश रामनवमी पर निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, तैयारियां तेज

रामनवमी पर निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, तैयारियां तेज

MIRZAPUR NEWS:  (सुनील कुमार गुप्ता)  चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संगमोहल स्थित हनुमान जी मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की मूर्ति की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। स्थापना के दौरान भजन-कीर्तन, शंख, घंटा-घड़ियाल व ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति के अनुसार पूजन-अर्चन व आरती का कार्यक्रम अष्टमी तक अनवरत चलता रहेगा। समिति के संयोजक शुभम गुप्ता ‘साई’ ने बताया कि 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए 24 मार्च को दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संगमोहल स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी। वहीं 25 मार्च को मातृशक्ति बहनों की स्कूटी जनजागरण यात्रा भी दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन से निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष राज महेश्वरी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पूरे शहर को भगवामय बनाते हुए प्रत्येक गली-मोहल्ले को दुल्हन की तरह सजाया जाए। प्रभारी राहुल चंद जैन ‘वायु’ ने बताया कि शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी, जहां सेवा में लगे रामभक्तों का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर मंत्री बृजेश गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर शोभा यात्रा समिति के संरक्षक विद्याधर तिवारी ,आशु कान्त चुनाहे, मनोज दमकल ,रवि शंकर साहू मनिष गुप्ता ने भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया व भव्य आरती किया । इस अवसर पर विभाग संयोजक बजरंग दल प्रवीण ,महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल महिला सह प्रमुख शेफाली जैन, सपना सिंह सह प्रभारी विशाल मालवीय प्रिन्स केसरी, पियुष तिवारी, पियुष अग्रवाल, अभिनव प्रताप सिंह, सह संयोजक सुरज सेठ शिवम सोनी शिवम जायसवाल उपाध्यक्ष हिमांशु मोदलवाल, सुरेश गुप्ता, शिवेश साहू अंशु तिवारी, राजेश सिन्हा, अतुल गुप्ता, तरून खण्डेवाल गोलू आयुष केशरवानी उज्जवल राज केशरवानी के साथ आदि रामभक्त उपस्थित थे ।