Home उत्तर प्रदेश रानी झांसी को किया नमन, प्रतिमा तले दी उन्नीस की सलामी

रानी झांसी को किया नमन, प्रतिमा तले दी उन्नीस की सलामी

JHANSI NEWS: झाँसी मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य एवम पूर्व अध्यक्ष सुनील सक्सेना के संयोजन में आज रानी झांसी की प्रतिमा तले उन्हें नमन करते हुए सलामी दी गयी।
    आरम्भ में अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण कर किया गया। रानी झांसी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आज के अतिथियों ने आगामी पीढ़ी के बच्चों को उनके जीवन से प्रेरित होने का आवाहन किया। आजादी के अमृत महोत्सव से सलामी कार्यक्रम को निरन्तर मानव विकास संस्थान रानी की जन्म की तिथि के दिन माह की प्रत्येक उन्नीस तारीख को सलामी देते हुए उन्हें नमन करता आया है। मुर्दों में जो जान फूंक दे ऐसी उनकी कहानी है – और नहीं वो कोई हमारे झांसी की रानी है। सभी ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को नमन करते हुए सलामी दी। सभी ने रानी झांसी अमर रहें अमर रहें व रानी तेरा वो बलिदान – याद करेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाए। वन्देमातरम् व भारत माता की जय से वातावरण गुंजायमान हुआ। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुनील सक्सेना , राजेश कुमार अग्रवाल , गणेश दत्त जोशी , रामाधीन यादव , अनिल कुमार नायक , विष्णु दयाल अग्रवाल , ओम प्रकाश चौपड़ा , किशोरी लाल , लक्ष्मण प्रसाद , कुलदीप सिंह व अग्रवाल समाज सदर बाजार के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल के अतिरिक्त गण मान्य नागरिकों ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक सुनील सक्सेना ने व सभी के प्रति आभार कोर कमेटी चेयर मेन डॉ ध्रुव सिंह यादव ने व्यक्त किया।