Home बड़ी ख़बरें राज्यसभा से रिटायर हो रहे 6 सदस्यों की विदाई, एक सांसद का...

राज्यसभा से रिटायर हो रहे 6 सदस्यों की विदाई, एक सांसद का वापस आना तय

184
0

राज्य सभा से रिटायर हो रहे 6 सदस्यों को गुरुवार को विदाई दी गई। सभापति की अनुपस्थिति में उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने उन सभी सांसदों द्वारा किए गए व्यवहार की भी सराहना की।

मॉनसून सत्र के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से राज्य सभा चर्चा का केंद्र बनी हुई है। गुरुवार को उच्च सदन में उन 6 सदस्यों को विदाई दी गई, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी उपसभापति हरिवंश ने दी। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए और कहा कि 6 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिसमें एक, अन्नाद्रमुक के पी विल्सन दूसरे कार्यकाल के लिए सदन में वापस आ रहे हैं।

सांसदों के बारे में बताते हुए उपसभापति ने कहा, “द्रमुक के एम मोहम्मद अब्दुल्ला और एन षणमुगम, अन्नाद्रमुक के एम चंद्रशेखरन और पी विल्सन, पीएमके के डॉ अंबुमणि रामदॉस तथा एमडीएमके के एम वाइको का उच्च सदन में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सदस्यों ने सदन में हुई बहसों, चर्चा और अन्य बैठकों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं सभी के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।”