Home उत्तर प्रदेश राज्यपाल ने जनपद में निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय का का किया निरीक्षण

राज्यपाल ने जनपद में निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय का का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को मीरजापुर के मड़िहान तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवरी में निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का भ्रमण कर प्रगति कार्य व गुणवत्ता का निरीक्ष किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल, कुलपति  शोभा गौड़, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक छानबे रिंकी कोल, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अध्यक्ष जिला सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, रजिस्टार राम नरायन के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान महामहिम राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का भ्रमण कर एकेडमिक ब्लाक, गर्ल्स हास्टल, प्रशासनिक भवन में भ्रमण कर भूतल व प्रथम तल पर जाकर निर्माण कार्यो के प्रगति व गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियो से कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्य की पूर्णता के समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में हरसिंगार वृक्ष सहित अन्य पौधो का पौधरोपण करते हुए पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल द्वारा कामगार श्रमिको के स्कूल में अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल बैग व पाठ्य पुस्तक का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों से बातचीत भी की।
महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले व विधायकगण सहित अधिकारियों केे साथ बैठक कर कुलपति शोभा गौड़ से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियो एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से निर्माण कार्य की प्रगति प्रतिशत व स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष प्राप्त धनराशि व व्यय धनराशि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि 154.15 करोड़ स्वीकृत लागत के सापेक्ष अब तक कुल प्राप्त 138 करोड़ धनराशि के सापेक्ष 132 करोड़ व्यय करते हुए 68.80 प्रतिशत कार्य प्रगति है।
    बैठक में उपस्थित प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री  आशीष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर के तीनो जनपदो को मिलाकर 159 महाविद्यालय विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है जिसमें जनपद मीरजापुर के 84, जनपद सोनभद्र 54 एवं भदोही के 21 महाविद्यालय शामिल है। महामहिम राज्यपाल ने बैठक में  विश्वविद्यालय के निर्माण प्रगति, शैक्षणिक सेवाएं, लाइब्रेरी, अध्यापको व अन्य स्टाफ की उपलब्धता आदि के बारे मे जानकारी लेते हुए कुलपति शोभा गौड़ को निर्देशित करते हुए कहा कि  विश्वविद्यालय को सुचारू ढंग से संचालित करने के दृश्टिगतदृष्टिगत सहायक अध्यापको व अन्य स्टाफ की मांग प्रस्ताव बनाकर शासन से कर ली जाए। कुलपति शोभा गौड़ ने छात्र-छात्राओं के लाने ले जाने हेतु बस की मांग पर मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले ने कहा कि बस के लिए एक प्रस्ताव दिया जाए उनके द्वारा एक बस तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष मिश्रा, परियोजना प्रबंधक डी0आर0डी0ए0 धरमजीत सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जर्नादन यादव, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड भवन सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।