PRAYAGRAJ NEWS: सीआईएससीई रीजनल हैन्डबाल में प्रयागराज जोन को अण्डर 19 ओर अण्डर 14 छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक तथा न्.17 छात्रा वर्ग में रजत पदक प्राप्त हुआ है। राज्य हैण्डबाल गोरखपुर में आयोजित की गई थी। सीआईएससीई राज्य हैण्डबाल की टीम में सभी खिलाड़ी सेन्ट मेरीज कॉनवेन्ट इण्टर कालेज की हैं। प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं का चयन किया गया है। जो कि हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय हैण्डबाल राष्ट्रीय हैण्डबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सीआईएससीई राष्ट्रीय हैण्डबाल प्रतियोगिता सितम्बर माह में अयोजित की गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी और उपप्रधानाचार्या सिस्टर नमिता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।







