FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की राज्य मंत्री तथा खागा विधायक कृष्णा पासवान का जन्मदिन रविवार को खागा स्थित डीएसपी ग्रुप के परिहार निवास में पूरे उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर राज्य मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन डीएसपी ग्रुप के संचालक धर्मेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में किया गया। समारोह की शुरुआत केक काटकर हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने राज्य मंत्री कृष्णा पासवान के जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर डीएसपी ग्रुप के संचालक धर्मेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि राज्य मंत्री कृष्णा पासवान हमेशा क्षेत्र के विकास, गरीबों के कल्याण और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच उनकी सादगी, सहजता और सेवा भावना उन्हें एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बनाती है। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्य मंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा की और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान सभी ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के माध्यम से अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर खागा नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, खखरेरू नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चंद्र केशरवानी, धीरेन्द्र पासवान, सुरेंद्र सिंह परिहार, रवि सिंह चौहान, अपर्णा सिंह गौतम, रामप्रताप सिंह गौतम, श्रीपाल चाचा, विकास पासवान, विवेक पासवान, राजू अग्रहरि, छोटू सिंह परिहार, अतीश पासवान, पप्पू पांडेय, धीरेंद्र सिंह, मास्टर, अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समाजसेवी, शुभचिंतक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राज्य मंत्री कृष्णा पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।







