Home उत्तर प्रदेश राजेश की परिकल्पना एकल कला प्रदर्शनीक का मा०न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया...

राजेश की परिकल्पना एकल कला प्रदर्शनीक का मा०न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया भव्य उद्घाटन

57
0

प्रयागराज। अद्भुत कलाकृतियों के अद्भुत रचनाकार राजेश निषाद की पांच दिवसीय एकल कला प्रदर्शनी राजेश की परिकल्पना का भव्य उद्घाटन, गांधी कला वीथिका उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज में सोमवार को चित्रकला और साहित्य के प्रकांड विद्वान माननीय न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने दीप प्रज्वलित कर भगवान गणेश की मूर्ति पर माल्यार्पण करके तथा फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया तथा कृतियों का रसास्वादन करते हुए कहा कि महान आधुनिक कलाकार पिकासो अभी राजेश निषाद के रूप में जिंदा है तथा अद्भुत कलाकार राजेश निषाद भारतीय आधुनिक कला के सशक्त हस्ताक्षर हैं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र भव्य ट्रॉफी से कलाकार राजेश निषाद ने सम्मानित किया।