Home उत्तर प्रदेश राजीव कुमार बने सपा एससी मोर्चे के राष्ट्रीय सचिव, डॉ. राहुल भारती...

राजीव कुमार बने सपा एससी मोर्चे के राष्ट्रीय सचिव, डॉ. राहुल भारती ने सौंपा नियुक्ति पत्र

SAHARANPUR NEWS: समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ ने संगठन का विस्तार करते हुए मेरठ निवासी राजीव कुमार को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया है।
अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती ने गांव दबथला कस्बा परीक्षितगढ़ जिला मेरठ निवासी राजीव कुमार पुत्र राजपाल सिंह को समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। जिससे संगठन को गति मिलेगी और आगामी चुनाव में पार्टी को उनका लाभ मिलेगा। नियुक्ति पत्र मिलने पर भारती का आभार जताते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कर्मसिंह, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान अलीग, जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, जिला सचिव मेरठ जितेंद्र चौधरी व सुदेश गुर्जर समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।