PRAYAGRAJ NEWS: लोकसेवक मंडल प्रयागराज द्वारा राष्ट्ररत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन राजर्षि टंडन सेवा केंद्र बैंक रोड प्रयागराज मे किया गया, जिसमें प्रयागराज की महान सांस्कृतिक विरासत और यहां से जन्म लेने वाली राष्ट्रीय स्तर की विभूतियों कृ कवि, समाजसेवी एवं राजनेताओं के योगदान को याद किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य श्री के.पी. श्रीवास्तव विधायक प्रयागराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रयागराज सिर्फ एक ऐतिहासिक नगर नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाले विचारों की जन्मभूमि है। उन्होंने टंडन जी के राष्ट्रभक्ति और हिंदी प्रेम की सराहना करते हुए नई पीढ़ी से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सभासद शिवसेवक सिंह ने की, वहीं लोकसेवक मंडल के सचिव ब्रह्म प्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
वरिष्ठ समाजसेवी व शिक्षक श्रीनारायण यादव ने कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन का कार्य कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने कुशलता से निभाया। गांधी अकादमिक संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश शुक्ल ने अपने संबोधन में सोशल मीडिया पर जातीय विद्वेष फैलाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की और समाज को सजग रहने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर कई गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ सभासद कमलेश दादा, आनंद घिडियाल, कर्मचारी नेता फूलचंद यादव, चंदन निषाद, श्रीमती मधू, अनुराधा, निशा गुप्ता, डॉ. यशवंत, लवलेश, अनंत चैधरी, प्रशांत सर, पदमा आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।







