PRATAPGARH NEWS: बुधवार को राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक श्री अनिल कुमार, श्री विजय कुमार, श्री अनुज कुमार और छात्र छात्राओं का पुष्प देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि नए सत्र में हम सभी लोग मनोयोग से कार्य करेंगे और विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को संजोए रखते हुए उसने उत्तरोत्तर प्रगति करेंगे. पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह ने विद्यालय में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बताया तथा कहा कि इस वर्ष विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए जो बैनर आदि लगाकर प्रचार प्रसार किया गया है,उससे नामांकन अधिक होगा.







