Home उत्तर प्रदेश राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा में बच्चों को खिलाई गई कृमिरोधी दवा

राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा में बच्चों को खिलाई गई कृमिरोधी दवा

PRATAPGARH NEWS: जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्त कार्यक्रम के माप अप राउंड के अंतर्गत आज दिनांक 18.08.2025 को राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व विकाश कुमार सिंह, कृष्ण देव, अरविंद कुमार, सत्यप्रकाश, संगीता, पवन वर्मा आदि के संयोजन में सभी विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल का टैबलेट खिलाया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया कि एलबेंडाजोल टैबलेट खाने से शरीर में उपस्थित कृमि समाप्त हो जाएगा और हम निरोग हो जाएंगे. इस प्रकार बीमारियों पर होनेवाला व्यय नहीं होगा और उस धनराशि का उपयोग हम अपने विकास पर करेंगे. अतः हम सभी को सरकार द्वारा आपूर्ति की जाने वाली कृमि मुक्ति के टैबलेट तथा विभिन्न रोगों से बचाव और नियंत्रण हेतु निर्धारित रोग प्रतिरोधक टीका समय पर लगवाना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।