Home उत्तर प्रदेश राजऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती माह : सात विद्यालयों में प्रतिभा खोज...

राजऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती माह : सात विद्यालयों में प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं का छठा चरण संपन्न

चित्रकला,निबंध एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत सृजनात्मक प्रतिभा
PRAYAGRAJ NEWS: भारत रत्न राजऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती माह के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (पंजीकृत),दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित माहव्यापी प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं का छठा चरण शनिवार को प्रयागराज के सात विद्यालयों में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध एवं मेहंदी कला के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विजडम कॉन्वेंट स्कूल,कल्याणी देवी में प्रतियोगिताये संपन्न हुईं। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दर्शिका मेहरोत्रा के सहयोग एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर आकांक्षा मैम, उन्नति,पूर्वी एवं जागृति का विशेष सहयोग रहा। दूसरे चरण में बाल शिक्षा निकेतन चकिया में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। यहाँ छाया केसरवानी, प्रतिमा, सोनी, वंदना एवं शर्मिला ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके उपरांत रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज के चारों केंद्रों—इंटर कॉलेज, जूनियर विंग, हाई स्कूल, इंग्लिश मीडियम एवं प्लेग्रुप शाखा-में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सोनी यादव एवं प्रधानाचार्या ऋतू कपूर महोदया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा बहल के मार्गदर्शन एवं आयोजन समिति के संयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है। विजेता,आज डांस ओड़िशान के प्रथम चरण डॉ कौशल कान्वेंट स्कूल मे करीब सात सौ बच्चों ने डांस फिनाले मे भाग लिया जिसमे एसएमसी, जी एच.एस पतंजलि स्कूल आर्यकान्या स्कूल के भी बच्चों ने ऑडीशन मे हिस्सा लिया व करीब 30 बच्चों ने ग्रेंड फिनाले का पास भी प्राप्त किया,आज के डांस ऑडीशन मे टीवी, बेबसीरीज एकटर मनीष कपूर थे प्रतिभागियों को आगामी भव्य समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।