PRATAPGARH NEWS: एकता महोत्सव में विधायक आराधना मिश्रा मोना के पुत्र राघव मिश्र का भी गायन लोगों को भाया। राघव ने तेरी मिटटी में मिल जावां की भावपूर्ण प्रस्तुति दी तब मंच व दीर्घाएं तालियों से गूंज उठी। वहीं भोजपुरी स्टार रितेश व अभिनेत्री आस्था ने भी राघव को संगत देकर हौसला बढ़ाया। राघव की सुमधुर आवाज को लेकर मंच पर मौजूद कलाकारों को भी मुग्ध देखा गया।







