Home उत्तर प्रदेश रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर बाबू जगजीवन राम की जयंती सादगी...

रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर बाबू जगजीवन राम की जयंती सादगी से मनाई गई

SIDHARTHNAGAR NEWS: रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर बाबू जगजीवन राम की जयंती सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन व विचारों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष (कार्यक्रम एवं प्रशासन) अनिल सिंह अन्नू ने की, जबकि संचालन नवनियुक्त जिला अध्यक्ष (अनुसूचित प्रकोष्ठ) डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। माल्यार्पण के उपरांत कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए अनिल सिंह अन्नू ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का पूरा जीवन ऊंच-नीच एवं जाति-पाति की खाई को समाप्त करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपने संघर्ष, सादगी और कर्मठता के बल पर देश के उप प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद तक पहुंचकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि 1908 में बिहार के आरा (चंदवा) में जन्मे बाबू जगजीवन राम लोकतंत्र के मजबूत और अडिग स्तंभ के रूप में स्थापित हुए। कांग्रेस के प्रति उनका समर्पण ही उन्हें एक सशक्त स्तंभ बनाता है और उन्होंने देश की मुख्यधारा में दलित समाज को सम्मान दिलाने का कार्य किया। डॉ. प्रमोद कुमार एवं रियाजुद्दीन राईनी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम आजाद भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उनका सादगीपूर्ण जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने समाज को आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा दी और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में दिवाकर त्रिपाठी, संतोष चौधरी, अकरम अली सिद्दीकी, डॉ. नियाज, शौकत अली, विशंभर प्रसाद, जुबेर खान, मोहम्मद शफीक, अहमद हुसैन, प्रकाश भाई, राजेश गुप्ता एवं गोपाल जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।