JHANSI NEWS: राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में हुई ‘रन फ़ॉर अम्बेडकर एण्ड रन फ़ॉर कोंस्टीटूटयूशन ‘ मैराथन का मण्डी हाउस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तिरंगा दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि यह आयोजन डा. भीमराव अम्बेडकर के विचारों व संविधान के मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। मैराथन में झांसी से अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू, प्रदेश सचिव हरिओम श्रीवास, दिनेश कुमार वर्मा व मुलायम सिंह रजक आदि शामिल हुये।सभी को राष्ट्रीय चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम ने प्रशस्ति – पत्र देकर सम्मानित किया।







