SAHARANPUR NEWS: किरण ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले चौधरी मुबारिक प्रधान के आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुबारिक चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए मुबारिक चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है क्योंकि आपके दिए गए खून से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान शिविर में कुल 40 रक्तवीरो से स्वेच्छा से 40 यूनिट रक्तदान किया गया। सभी रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किरण हॉस्पिटल के डॉ ममता शर्मा, डॉ शानू, चौधरी मुदस्सिर, डॉ फैसल, आज़म, शाहरुख, मुअम्मिर, डॉ साबिर चौधरी, इरफान चौधरी, अनस चौधरी, शहजाद चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।







