Home उत्तर प्रदेश रक्तदान शिविर का आयोजन,मानवता सेवा दिया योगदान

रक्तदान शिविर का आयोजन,मानवता सेवा दिया योगदान

JHANSI NEWS: टीम वसुंधरा सृजन समिति एवं शिवाजी नगर मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 21 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से अवतार खटीक, दीपक श्रीवास्तव, बादाम सिंह, ऋषभ राय, रोहित कुशवाहा, गौरव मूमते, भूपेंद्र, अनूप खटीक, दुष्यंत कुशवाहा, लकी साहू, अभिषेक श्रीवास्तव,बलवीर कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जिंदगियों को बचाया जा सकता है।