मीडिया से वार्ता करते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशान्त तिवारी
ETAWA NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशान्त तिवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार से पूछा कि 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प पत्र में महिलाओ के लिए जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे क्यों नहीं किए गए। प्रशांत तिवारी ने कहा 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को रोडवेज बस फ्री रहेगी 40 महीने हो चुके अभी तक वादा पूरा नहीं हुआ, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ा के 1500 करेंगे, मेघावी छात्राओं को स्कूटी फ्री देंगे, सभी सार्वजनिक जगह हर जिले में महिलाओं के लिए शौचालय होगा, 3 नई महिला बटालियन के नेटवर्क का विस्तार कर उसे दोगुना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सुनिश्चित करेंगे, लोक सेवा आयोग सहित सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को दोगुना करेंगे, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख लोन देंगे निम्न दर पर, उज्जवला योजना के तहत रक्षाबंधन को गैस सिलेंडर क्यों नहीं दिया, सामूहिक विवाह योजना में 1 लाख रुपए गरीब बेटियों के लिए घोषणा की थी, अवंती बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन शुरू की घोषणा की जिसमें 5 लाख नए महिला सहायता समूह बनाई जाएंगी। सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। इस अवसर पर पीसीसी मेंबर कुसुम लता उपाध्याय, आसिफ जादरान।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, नरेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आदि मौजूद रह।







