संबधित ज्ञापन तहसीलदार गोला को सौंपा
LAKHIMPUR KHERI NEWS: छोटी काशी गोला गोकरणनाथ स्थित अशोक चौराहे पर बिहार में मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा योगी जी की माँ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में जिले के हिन्दूवादी नेता विपिन मिश्रा जी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में हिन्दू संगठनों हिन्दू समाज के लोग एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन किया गया औऱ उप जिलाधिकारी गोला के माध्यम माननीय प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया, विरोध प्रदर्शन में शामिल विपिन मिश्रा ने कहा हम सभी हिन्दू संगठन एवं हिन्दू समाज के लोग माननीय प्रधानमंत्री जी से मांग करते हैं कि हम सभी सनातनियो की आन बान शान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज की पूज्य माता जी के बारे में बिहार में मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है जिसकी वजह से साम्प्रदायिक माहौल भी खराब हो सकता है इसलिए मौलाना अब्दुला सलीम पर रासुका के तहत कार्यवाही होना अति आवश्यक है इसके साथ साथ मौलाना की सम्पत्ति की एवं बैंक खातों की जाँच भी की जाय जिससे देश का माहौल खराब कराने के लिए मौलाना अब्दुल्ला सलीम को कहाँ कहाँ से कौन कौन लोग फंडिंग कर रहे हैं क्योंकि पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री के अलावा गोरक्षपीठाधीश्वर भी है करोड़ो सनातनियो के दिलों की धड़कन है करोड़ो सनातनी उन्हें अपना भगवान आदर्श गुरु मानते है उन सभी सनातनियो में काफ़ी आक्रोश है अगर कार्यवाही नहीँ हुई तो ये मौलाना फिर से ऐसे गलत बयान देकर देश को दंगे की आग में झोकने का कार्य करेगा विरोध प्रदर्शन में ब्रजपाल भार्गव जी, सोनी मिश्रा,रिशू मिश्रा,पंकज राज,बलवंत सिंह,सुभम तिवारी, पवन राज, दिव्यांशु दीक्षित,राजन शुक्ला, अमन, आशीष, जयेंन्द्र मिश्रा सोनू, पीयूष, सुधीर गुप्ता, अर्पित सिंह हिमांशु वर्मा, अंकित सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।







