FATEHPUR NEWS: जनपद देवमई विकास खंड की सभी खाद वितरण सहकारी समितियों में यूरिया का स्टॉक समाप्त हो गया है। इससे किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। देवमई विकास खंड की सहकारी समिति, मथुरापुर, देवमई खदरा और बकेवर समितियों में यूरिया का स्टॉक पूरी तरह खत्म है। देवमई खाद वितरण केंद्र में सिर्फ 200 बोरी एनपीके उपलब्ध है। माधवपुर, खदरा और बकेवर केंद्रों में कोई खाद उपलब्ध नहीं है। माधवपुर के किसान योगेंद्र ने बताया कि वे कई दिनों से मथुरापुर केंद्र पर यूरिया लेने जा रहे हैं। लेकिन स्टॉक न होने से खाली हाथ लौट रहे हैं। बकेवर के किसान नरेश के अनुसार समय पर खाद न मिलने से धान की फसल पर उत्पादन प्रभावित होगा। माधव और खदरा केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार तिवारी ने स्टॉक समाप्त होने की पुष्टि की है। देवमई केंद्र प्रभारी शहनूर ने बताया कि केवल एनपीके उपलब्ध है। सभी केंद्र प्रभारियों का कहना है कि एक सप्ताह में यूरिया और डीएपी का स्टॉक आ जाएगा। इसके बाद किसानों को वितरण किया जाएगा।







