MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात का कार्यकाल 3 सितंबर 2025 से एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। इस अवसर पर शेमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक ई. विवेक बरनवाल ने नीलम प्रभात को हार्दिक बधाई दी। ई. विवेक बरनवाल ने कहा कि नीलम प्रभात जनपद की शान हैं और राष्ट्र सेविका समिति की वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में हमेशा अभिभावक की भूमिका में स्नेह देती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नीलम प्रभात का आगामी एक वर्ष का कार्यकाल भी ऐतिहासिक रहेगा और मातृशक्ति को और अधिक सशक्त बनाएगा।







