हर घर संपर्क अभियान के तहत चुनार विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन जमालपुर में संपन्न, सैकड़ो लोगों ने लिया आम आदमी पार्टी की सदस्यता
MIRZAPUR NEWS: विकासखंड जमालपुर में आम आदमी पार्टी के जिला सचिव नरेंद्र शर्मा उर्फ बब्लू के आवास पर रविवार को चुनार विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि हमें ” नहीं चाहिए मधुशाला, हमें चाहिए पाठशाला ” तथा आम आदमी को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क आदि के लिए उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि काशी प्रांत वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चुनार एडवोकेट सुनील कुमार पांडे ने कहा की वर्तमान सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर माता बहनों को तीन दिन के लिए रोडवेज बस मुफ्त उपलब्ध कराती है। लेकिन जहां भी प्रदेश में हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार हैं वहां महिलाओं को पूरे वर्ष निशुल्क यात्रा की छूट दी जाती है। महंगाई बढ़ने से गरीब के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का चक्र रचा जा रहा है। महिला प्रकोष्ठ मिर्जापुर की जिला अध्यक्ष मीरा सिंह पटेल ने कहा कि महिलाएं जिस तरह से घर की गंदगी झाडू से साफ करती हैं, ठीक उसी प्रकार अपने ब्लाक ,तहसील और जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने का बीड़ा उठाएं। कार्यक्रम में प्रवक्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर साहू, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार सोनकर, जिला महासचिव संतोष कुमार पांडे, सत्यम त्रिपाठी, चौधरी रमेश सिंह, राजकुमार यादव, महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष यूथ बिग के जिला अध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी राजकुमार यादव, जितेंद्र भारती, रविंद्र भारती, प्रदोष द्विवेदी, मनोज सोनकर, पार्टी रामबाबू यादव, रमेश कुमार गुप्ता, मन बोध दुबे, सुनीता सिंह , बबिता, बबुली देवी, उर्मिला मिश्रा, मुकेश सिंह इत्यादि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।विधानसभा अध्यक्ष संजय कुमार एवं ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर संदीप कुमार सिंह ने आए वे लोगों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह ने किया।







